लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक हरीश शाक्य ने किया संबोधन

---Advertisement---

बरेली से बड़ी खबर

### बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक हरीश शाक्य ने किया संबोधन

बरेली। बरेली में आज ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने भी मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य नेतृत्व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश (जे.पी.) नड्डा ने किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता शाक्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विधायक हरीश शाक्य ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने पदयात्रा में सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पदयात्रा राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बारातघर से शुरू होकर बांके बिहारी मंदिर, शिवाजी चौक (शील चौराहा) होते हुए शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक तक पहुंची। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने बरेली में भाजपा और सहयोगी दलों के इस राजनीतिक अभियान को महत्वपूर्ण बना दिया।

आप तक लाइव 24 न्यूज़ सच की खबर, सबसे पहले।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिल्सी में श्री जी ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ, शादी-विवाह से जुड़ा सभी सामान मिलेगा एक ही छत के नीचे

बिल्सी पालिका बोर्ड की बैठक में 15 प्रस्ताव स्वीकृत, महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 6 स्वागत द्वार

बिल्सी में सड़कों के गहरे गड्ढे भरने का अभियान शुरू, ट्री मैन प्रशांत जैन की पहल लाई रंग

बिसौली के अफगना परवेज नगर विवाद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एंट्री, SSP अंकिता शर्मा को सौंपा ज्ञापन

बदायूं: SSP अंकिता शर्मा का बिसौली थाने पर औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्ती और फरियादियों को त्वरित न्याय देने के निर्देश

बदायूं में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और SSP अंकिता शर्मा ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

Leave a Comment

You cannot copy content of this page