बिल्सी में श्री जी ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ, शादी-विवाह से जुड़ा सभी सामान मिलेगा एक ही छत के नीचे
दुधौनी के निकट फीता काटकर विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य और पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने किया उद्घाटन
📍 बिल्सी (बदायूं)।
बिल्सी क्षेत्र में दुधौनी के निकट गुरुवार को श्री जी ट्रेडर्स का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर ठाकुर प्रवीन सिंह हैं। शोरूम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने फीता काटकर किया।
श्री जी ट्रेडर्स के शोरूम में शादी-विवाह से संबंधित सभी प्रकार का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिष्ठान शुरू होने से बिल्सी क्षेत्र के लोगों को विवाह समारोह की खरीदारी के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न सामान उपलब्ध हो सकेंगे।
इस अवसर पर निखिल सक्सेना, दीपक चौहान, नीरज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस माहेश्वरी, टीटू जैन, राहुल सोलंकी (जिलाध्यक्ष), नरेश चंद्र, विकास गोस्वामी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आप तक लाइव 24 न्यूज़
Aaptak24
संपादक:–विवेक चौहान