बिल्सी विधानसभा मेरा परिवार… जरूरतमंद बच्चों के साथ डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां और चलाए पटाखे
बिल्सी (बदायूं)। दीपावली का पर्व सिर्फ अपने घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी संदेश देता है। इसी भावना के साथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने इस बार उन जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाई, जो आर्थिक तंगी के चलते पटाखे और मिठाइयां खरीदने में असमर्थ थे।
डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाई और पटाखे उपलब्ध कराए। बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उनके साथ पटाखे चलाकर त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
इस पहल को लेकर डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने “बिल्सी विधानसभा मेरा परिवार” का संदेश देते हुए कहा कि दीपावली की असली खुशी तभी है, जब समाज का हर वर्ग त्योहार की खुशियों में शामिल हो। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी त्योहार मनाने और मुस्कुराने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
उनकी इस पहल के जरिए सामाजिक सहभागिता और जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां बांटने का संदेश सामने आया।