🚨 बदायूं में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और SSP अंकिता शर्मा ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
📍 बदायूं।
जनपद बदायूं में सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
इस दौरान ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और बाइक से स्टंट करने से बचने की सलाह दी गई।
इसके बाद विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, लावेला चौक और जेल तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, एएसपी/सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, एआरटीओ हरिओम गौतम सहित यातायात पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, ऑटो-ई-रिक्शा चालक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बदायूं पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
आप तक लाइव 24 न्यूज़ सड़क सुरक्षा अपनाएं, जीवन सुरक्षित बनाएं।