🚨 बिल्सी पालिका बोर्ड की बैठक में 15 प्रस्ताव स्वीकृत, महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 6 स्वागत द्वार
सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराकर निर्माण कराने, पालिका की आय बढ़ाने और 100 नए पोल व लाइट लगाने के प्रस्ताव भी पारित
📍 बिल्सी (बदायूं)।
नगर पालिका परिषद बिल्सी के सभागार में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को पालिका बोर्ड की सामान्य बैठक अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बिल्सी विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य सहित सभी निर्वाचित एवं नामित सभासद मौजूद रहे।
बैठक में वार्ड सभासदों की ओर से कुल 15 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें पालिका अध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान की।
स्वीकृत प्रस्तावों में महापुरुषों के नाम पर छह स्वागत द्वारों का निर्माण कराना प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर वहां निर्माण कार्य कराने और पालिका की आय बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
वहीं, नगर क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 100 नए पोल एवं लाइट लगवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक के दौरान पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर, अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव सहित पालिका कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।