🚩 बिल्सी रामलीला मंच पर गूंजे श्रीराम के जयकारे! SDR मोटर एंड एग्रो मार्केट और तिरुपति ट्रेडर्स के परिवार ने की महाआरती, किसान-व्यापारी वर्ग की सुख-समृद्धि की कामना
बिल्सी, बदायूं। गौशाला श्री रामलीला महोत्सव का मंच भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान श्रीराम की आरती के साथ जयकारों की गूंज उठी। SDR मोटर एंड एग्रो मार्केट के डायरेक्टर एडवोकेट शिव शर्मा अपने परिवार एवं ग्रुप के साथ पहुंचे, वहीं तिरुपति ट्रेडर्स के संचालक पंकज ने भी सपरिवार भगवान श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान भगवान श्रीराम से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आमजन के सुख-समृद्धि, उज्ज्वल भविष्य और खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक आस्था के इस आयोजन में मेला कमेटी के सदस्यों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की भी सहभागिता रही।
आरती में इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मेला कमेटी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, सूर्य प्रकाश देवल, सिक्की वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, पीयूष राठी और विवेक राठी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्रीराम के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।
गौशाला श्री रामलीला महोत्सव में धार्मिक आयोजनों के जरिए आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है।
📺 आप तक LIVE 24 NEWS
🟥 सच की खबर, सबसे पहले | हर खबर, आप तक