🚩 गौशाला श्री रामलीला महोत्सव में एसडीएम गौरव आर्य ने की भगवान श्रीराम की आरती, मेला कमेटी ने किया सम्मानित
बिल्सी, बदायूं। नगर में आयोजित गौशाला श्री रामलीला महोत्सव में बुधवार को बिल्सी के उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने रामलीला मंच पर पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विधि-विधान से आरती की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रशासनिक टीम और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उज्ज्वल भविष्य एवं कल्याण की कामना की।
आरती के दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया। भगवान श्रीराम की जय-जयकार से रामलीला परिसर गूंज उठा। आरती संपन्न होने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने मेला कमेटी के सदस्यों का सहयोग और आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
इसके बाद मेला कमेटी की ओर से उपजिलाधिकारी गौरव आर्य को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी सहित सिक्की वार्ष्णेय, शेखर सक्सेना, सूर्य प्रकाश देवल, लव कुमार वार्ष्णेय, मनीष असावा समेत कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट: आप तक लाइव 24 न्यूज़, बिल्सी (बदायूं)
सच की खबर, सबसे पहले।