लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला परिसर

---Advertisement---

बिल्सी में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला परिसर

बिल्सी (बदायूं)। गौशाला श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार शाम विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। रावण दहन देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग मेला स्थल पहुंचे। भारी भीड़ के चलते पूरे मेला परिसर में उत्सव का माहौल नजर आया।

शाम करीब पांच बजे मेला स्थल पर 50 फीट ऊंचे विशाल रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। देखते ही देखते विशाल पुतला धू-धूकर जल उठा और पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

रावण दहन के बाद पुतले के जले हुए अवशेष और अस्थियां लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। मान्यता के अनुसार लोग रावण के पुतले के अवशेष अपने साथ ले जाने के लिए उत्सुक नजर आए।

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरती। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

इस दौरान मेला कमेटी को पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए मेला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश देवल, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मनीष असावा, सिक्की वार्ष्णेय, लव कुमार वार्ष्णेय सहित समस्त मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिल्सी में श्री जी ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ, शादी-विवाह से जुड़ा सभी सामान मिलेगा एक ही छत के नीचे

बिल्सी पालिका बोर्ड की बैठक में 15 प्रस्ताव स्वीकृत, महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 6 स्वागत द्वार

बिल्सी में सड़कों के गहरे गड्ढे भरने का अभियान शुरू, ट्री मैन प्रशांत जैन की पहल लाई रंग

बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक हरीश शाक्य ने किया संबोधन

बिसौली के अफगना परवेज नगर विवाद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एंट्री, SSP अंकिता शर्मा को सौंपा ज्ञापन

बदायूं: SSP अंकिता शर्मा का बिसौली थाने पर औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्ती और फरियादियों को त्वरित न्याय देने के निर्देश

Leave a Comment

You cannot copy content of this page